
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर से बहार निकल रहे है। सीएम अरविंद केजरीवाल सीबीआई हेडक्वार्टर से निकल रहे हैं। लंबी पूछताछ के बाद वह अपने आवास के लिए निकल रहे
आज शराब नीति मामले में सीबीआई की पूछताछ जारी है. जिसके मद्देनजर सीबीआई मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है और क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चार से अधिक लोग एकत्र नहीं हों
दिल्ली शराब नीति मामले में CBI ने सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की. CBI ने कुछ दिन पहले ही सीएम केजरीवाल को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था. इस नोटिस के बाद ही सीएम केजरीवाल रविवार को CBI दफ्तर पहुंचे. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि CBI ने उनसे पूछताछ के दौरान कौन से सवाल पूछे. इन सब के बीच अब आम आदमी पार्टी को लग रहा है कि CBI सीएम केजरीवाल को भी इस मामले में गिरफ्तार कर सकती है. आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने इन आशंकाओं के मद्देनजर पार्टी की आपातकालीन बैठक बुलाई.