Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वॉक इन इंटरव्यू 26 अप्रैल को, इन पदों पर निकली है भर्ती…
    समाचार

    वॉक इन इंटरव्यू 26 अप्रैल को, इन पदों पर निकली है भर्ती…

    By Tv 36 HindustanApril 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर

    जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी रायपुर में गेस्ट ट्रेनर के 5 अस्थाई पदों पर भर्ती निकाली गई है. खास बात यह है कि भर्ती सीधे वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगी. 26 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा और आवेदन के साथ कार्यालय जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी रायपुर जा सकते हैं.

    यहां निर्धारित समय पर साक्षात्कार के लिए वे आ सकते हैं. मेहमान प्रशिक्षक में पहला पद सोलर पंप टेक्नीशियन का है, दूसरा माइक्रो इरिगेशन टेक्नीशियन, तीसरा असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, चौथा सीसीटीवी इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन और पांचवा पद डोमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट का है. वेतन की बात की जाए तो, उम्मीदवारों को 15 हजार रुपए का मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा.

    उम्मीदवार को अपने साथ आधार कार्ड की रंगीन कॉपी, पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो, 10वीं की अंकसूची, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज लेकर वॉक इन इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा. मेरिट लिस्ट और साक्षात्कार अनुभव के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा.

    आवेदक का छत्तीसगढ़ का निवासी होना और रोजगार कार्यालय में पंजीयन जरूरी है. अगर, आवेदक एक से अधिक ट्रेड पद के लिए पात्र है तो, अलग से आवेदन कर सकता है. पंजीयन और सत्यापन के लिए आवेदक को आवेदन पत्र मूल दस्तावेज और उसकी स्वप्रमाणित 3 छाया प्रति प्रस्तुत करना जरूरी होगा. उम्मीदवार को प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराने के लिए 31 मार्च 2024 तक के लिए ही आमंत्रित किया जा रहा है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम योगी की बढ़ाई सुरक्षा, मिली Z प्लस सिक्योरिटी…
    Next Article सड़क किनारे मिला भाजपा नेता का शव , इलाके में फैली सनसनी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- जब लाडली बहना को 1500 रुपये तो दिव्यांगों को मात्र 600 क्यों…

    April 12, 2026

    तो इसलिए रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा ये जहर…

    April 12, 2026

    जनगणना 2027 राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…

    April 12, 2026

    आज का राशिफल इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल…

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- जब लाडली बहना को 1500 रुपये तो दिव्यांगों को मात्र 600 क्यों…
    • तो इसलिए रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा ये जहर…
    • जनगणना 2027 राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…
    • आज का राशिफल इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल…
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?