
वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की पिछले दिनों संदिग्ध हालात में मौत और मौत के आरोपित गायक समर सिंह व उसके भाई संजय सिंह की भूमिका की जांच के दौरान बुधवार को आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो वायरल हो गया। अपनी मौत से पहले आकांक्षा दुबे ने इस वीडियों को खुद बनाया है और अपने साथ किसी भी अनहोनी के लिए गायक समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही है। अबतक समर को क्लीनचिट देने के प्रयास के बीच आकांक्षा के इस वीडियों ने तलहला मचा दिया है। अबतक तो मां के आरोप और अधिवक्ता के सवाल व साक्ष्य थे। लेकिन मौत से पूर्व का यह बयान आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मुकदमे का अहम हिस्सा बन सकता है
शहर में शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट के साथ आई आकांक्षा सारनाथ के एक होटल में ठहरी थी। 25 अप्रैल की रात वह महमूरगंज स्थित एक बार में आयोजित पार्टी में शामिल होकर वापस होटल लौटी थी। इसके बाद उसी कमरे में उसकी संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकती हुई लाश मिली थी। होटल संचालक से लगायत पुलिस अधिकारियों ने भी इसे खुदकुशी बताया। जांच उसी दिशा में आगे बढ़ा दी गई। लेकिन आकांक्ष दुबे की मां मधु दुबे शुरू से ही साजिश के तहत बेटी की हत्या का आरोप लगाती रही। उसका कहना है कि इस साजिश में समर के कुछ करीबी भी शामिल रहे। गाजियाबाद से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने समर सिंह का पांच दिन का रिमांड लिया
हालांकि विवेचना में गोपनीयता जरूरी है लेकिन उस दौरान समर के क्या-क्या सवाल पूछे गये और समर ने क्या कहा यह खबर मीडिया तक पहुंचती रही। मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक समर अपने को निर्दोष बताता रहा। वैसे भी आकांक्षा दुबे की मौत की जांच पर पहले दिन से ही सवाल उठ रहे हैं और पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में रही हैं। इसी दौरान आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो सोशल मीडिया (video social media) पर वायरल हो गया। इस वीडियो में आकांक्षा फूट-फूटकर रो रही है। वीडियो में आकांक्षा कह रही है कि मैने क्या गलती की है, मुझे नही पता। मैं इस दुनिया में नही रहना चाहती। यदि मेरे साथ कुछ भी होता है तो समर सिंह जिम्मेदार होगा।