
भोपाल :- मध्य प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। प्रदेश में कहीं तेज गर्मी है, तो कहीं बारिश हो रही है। तेलंगाना से तमिलनाडु होने हुए एक ट्रक लाइन गुजर रही है, तो वहीं साउथ राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं को दबाव बना हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में मौसम करवट ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज एमपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग में बारिश के आसार है। इसके साथ खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, धार, इंदौर, सागर, पन्ना, सतना, शाजापुर और दमोह में बारिश होने की संभावना है।
तेलंगाना से तमिलनाडु होने हुए एक ट्रक लाइन गुजर रही है तो वहीं साउथ राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं को दबाव बना हुआ है। जो कि 25 अप्रैल तक सिस्टम एक्टिव रहने के आसार हैं। खजुराहो देश का सबसे गर्म स्थान रहा. खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल का मध्य प्रदेश का सर्वाधिक तापमान है। खुजराहो के अलावा छतरपुर जिले का नौगांव, सतना, सीधी, दमोह, रतलाम, नरसिंहपुर और खरगोन में पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।