बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है. यह मुठेभड़ गढ़ी थाना क्षेत्र के कांधला के जंगलों में हुई है. पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है. मारी गई महिला नक्सली में सुनीता भोरमदेव एरिया कमांडर और सरिता खटिया मोचा गार्ड बताई जा रही है. इन दोनों पर 14-14 लाख का इनाम घोषित था. दोनों छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की रहने वाली थी. रात 9 बजे सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री और हथियार बरामद हुआ है
पुलिस ने मुठभेड़ में महिला नक्सली सुनीता और सरिता के मारे जाने की पुष्टि की है. नक्सली सुनीता (एसीएम भोरम देव एरिया कमांडर) और सरिता (खटिया मोचा) शामिल थीं. यहां दोनों गार्ड का काम करते थे. इन दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख का इनाम घोषित था. इस मुठभेड़ में और नक्सलियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. हॉक फोर्स के जवानों ने जंगल में तलाश शुरू कर दी है. आईजीपी बालाघाट संजय कुमार समेत हॉक फोर्स के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. बालाघाट की मर्चुरी में शवों को सुरक्षित परिजनों के इंतजार के लिये रखवाया गया हैं
महानिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि हॉकफोर्स को नक्सलियों के संबंध में इनपुट मिला था कि 20 से 22 की संख्या में नक्सली गढ़ी क्षेत्र के गांव कंदला में आए हुए है. जिस पर 2 अलग-अलग टीम को रवाना किया गया था और आज तड़के लगभग 3 बजे जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की. बचाव में जवानों ने फायरिंग की और 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया गया. मौके पर लगभग 400 राउंड फायरिंग हुई हैं. जिसमें नक्सलियों की ओर से 250 और हॉकफोर्स की ओर से 150 राऊंड फायरिंग हुई
मुठभेड़ में जिन दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया हैं उसमें महिला नक्सली सुनीता एसीएम कान्हा भोरमदेव एरिया कमांडर, टाडा दलम में रही हैं. वर्तमान में वह विस्तार दलम में काम कर रही थी. जो छग के सुकमा जिले की ग्राम नागराम की रहने वाली हैं. जिसके ऊपर 15 अपराध दर्ज हैं. महिला नक्सली सरिता एसीएम खटिया मोचा, नक्सली कबीर के साथ गार्ड के रूप में काम कर रही थी. वर्तमान में विस्तार दलम में आ गई थी. जो छग के सुकमा के जोनागुडेम की रहने वाली हैं