
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल यूपी बोर्ड 12वीं में 83 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं वहीं लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 69.34 फीसदी रहा है. यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जारी हो गया है.
इस साल 89.78 फीसदी पासिंग पर्सेंटेज रहा है. अब अपने एडमिट कार्ड को या फिर रोल नंबर को तैयार रखें. ताकि रिजल्ट वेबसाइट पर जारी होते ही अपनी रिजल्ट तुरंत चेक कर सकें. इस साल, कुल 31,16, 487 उम्मीदवार यूपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे. यूपी बोर्ड का रिजल्ट अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है.
- सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट नाम का लिंक दिया हो.
- जिस क्लास का रिजल्ट आपको देखना है उसके लिंक पर क्लिक करें.
- इसके अलावा ऐसा करते हुए नया पेज खुलने पर उस पर अपने डिटेल्स को भरें.
- यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़े डिटेल्स को भरकर सब्मिट के ऑप्शन को चुनें.
- इतना करने के बाद यूपी बोर्ड का आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखेगा.
- यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करके इसे डाउनलोड करें और फिर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.