कोरबा। केएसएस और एसईसीएल अधिकारियों के मध्य आईआर वार्ता बिलासपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में कोरबा एरिया के अध्यक्ष अनूप सरकार व महासचिव धनजंय प्रसाद ने चिकित्सालय में संपूर्ण दवाईयां रखने के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। उन्होनें ने कहा कि एसईसीएल के विभागीय चिकित्सालय में दवाईयांं नही होने से मेडिकल दुकान से खरीदना पड़ता है। कई बार मरीजो की जेब में पैसा नही होते है।
और दवाईयां समय पर नही मिल पाती है। इसी तरह महिलाओं के पदोन्नति के मामलो को भी जोर-शोर से उठाया गया। लंबे समय से महिलाएं एक ही कैटेगिरी में काम कर रही है।गातार प्रबंधन के सामने इस मामले को रखा जाता रहा है। पदोन्नति नही होने से वेतन में बढेात्तरी नही हो पा रही है। इसी तरह अन्य एरिया से आए पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को प्रबंधन के सामने रखा गया।