अहमदाबाद: आईपीएल-2023 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूदा विजेता गुजरात टाइटंस और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस आमने-सामने उतरीं. इस मैच में तीसरे ही ओवर में ऐसा कुछ हो गया कि हर किसी को देख हैरानी हो गई. गजब की बात ये रही कि इसमें तीन अंपायर भी शामिल रहे. अंपायरों ने एक चीज पर ध्यान नहीं दिया और इसी के चलते नियमों का उल्लंघन हो गया.तीसरा ओवर फेंकने आए थे मुंबई के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर. मुंबई के कप्तान रोहित ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
तीसरे ओवर में ही अर्जुन ने उसे सफलता दिला दी और ऋद्धिमान साहा को आउट कर दिया.मामला बिगड़ा इसके बाद.समय के बाद लिया रिव्यूतीसरे ओवर की पहली गेंद तेंदुलकर ने लेग स्टंप के बाहर फेंकी.साहा ने इसे फाइन लेग पर खेलना चाहा. लेकिन चूक गए और गेंद गई विकेटकीपर इशान किशान के हाथों में. मुंबई ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया. यहां तक सब ठीक था.इस पर साहा ने रिव्यू लेना चाहा. इसके लिए वह गिल से बात करने लगे. दोनों की काफी लंबी देर तक चर्चा हो रही थी.इस बीच रिव्यू लेने का टाइमर भी शुरू हो गया था. ये टाइमर 0 पर पहुंचा इसके कुछ देर बाद साहा ने रिव्यू का इशारा किया.
नियम के मुताबिक अगर टाइमर पर जीरो आ जाता है तो फिर रिव्यू नहीं लिया जा सकता. ये बात अंपायर और तीसरे अंपायर दोनों को चैक करनी थी लेकिन इन दोनों ने भी इस बात को नजरअंदाज किया और रिव्यू दे दिया. रिव्यू में साहा आउट पाए गए.अब सवाल ये है कि जब टाइमर पर 0 आ गया था तो अंपायरों का ध्यान इस पर क्यों नहीं गया. मैदानी अंपायर एक बार चूक सकता है लेकिन तीसरे अंपायर के सामने ये चीजें काफी साफ रहती हैं. फिर कैसे तीसरे अंपायर ने टाइमर नहीं देखा और रिव्यू दे दिया. साहा चार रन ही बना सके.