अगर आप नौकरी की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए है जी हाँ भारतीय नौसेना के दक्षिणी कमान मुख्यालय ने सिविलियन कर्मिकों की भर्ती के लिए आवेदन जारी किए हैं. रसोइए के पद के लिए होने वाली इन भर्तियों के लिए 20 जून अंतिम दिनांक तय की गई है. आमेलन और स्थानांतरण के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स भी इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
भर्ती के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां:-
पद का नाम – कुक
पदों की संख्या- 9
वेतनमान:-
19900 रुपए से 63200 रुपए
आवश्यक योग्यता:-
मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा बोर्ड से मैट्रिकुलेशन एवं ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव
आयु सीमा:-
56 वर्ष से अधिक न हो
ऐसे करें आवेदन:-
आवेदक को ए-4 आकार के सादे कागज पर निर्धारित प्रारूप के आधार पर सभी जानकारियां साफ साफ लिखनी होगी. इस आवेदन-पत्र पर अपनी रंगीन फोटो लगाकर मांगे गए सभी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा. इन सभी दस्तावेजों को एक लिफाफे में रखने के लिए उसके ऊपर कुक हेतु आवेदन पत्र (आमेलन से) लिखकर रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा.
इस पते पर भेजे आवेदन : फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (सिविलियन भर्ती प्रकोष्ठ हेतु), मुख्यालय दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि-622004.