बॉलीवुड सेलेब्रिटी और मॉडल मलाइका अरोड़ा 49 की उम्र में भी यंग और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं. मलाइका अरोड़ा की फिटनेस और बोल्डनेस के चर्चे हर दिन सोशल मीडिया पर होते हैं.
आज भी मलाइका अरोड़ा के ग्लैमरस अंदाज ने लाइमलाइट बटोर ली है. मलाइका अरोड़ा का हाल में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें हसीना व्हाइट कलर के बेहद ही खूबसूरत गाउन में रैम्प पर वॉक करती दिखाई दे रही हैं.मलाइका अरोड़ा लेटेस्ट वायरल वीडियो में फ्रिल गाउन पहनकर अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. न्यूड मेकअप और बालों को जूड़ा में स्टाइल करके मलाइका की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं.
दुबई के इवेंट में मलाइका ने फैशन डिजाइनर मिशेल सिनको के लिए रैम्प वॉक किया है.मलाइका फेयरी लुक में इस कदर खूबसूरत लग रही हैं कि किसी भी डिज्नी प्रिंसेज को उनसे जलन होने लग जाएगी. मलाइका के अंदाज को देख लोगों ने हसीना की तारीफों में पुल बांधने शुरू कर दिए हैं. मलाइका के फैंस उन्हें ‘बॉर्बी डॉल’ बता रहे हैं.
49 साल की मलाइका अरोड़ा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं. मलाइका अरोड़ा टीवी पर्सनैलिटी होने के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं. मलाइका की सोशल मीडिया पर खूब तगड़ी फैन फॉलोइंग है,
वह जब भी इंटरनेट पर अपने बोल्ड लुक का दीदार कराती हैं, फैंस अपने दिलों पर काबू नहीं कर पाते हैं. मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्डनेस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब इंटरनेट पर छाई रहती हैं. मलाइका अरबाज खान के साथ तलाक, एक बेटे की मां और अर्जुन कपूर से जुड़ी खबरों को लेकर भी खूब लाइम लाइट में रहती हैं.