रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपनी कंपनी में 43 साल से काम कर रहे एम्प्लॉई के लिए 1500 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। ये एम्प्लॉई मनोज मोदी हैं जो न सिर्फ मुकेश अंबानी के राइट हैंड माने जाते हैं, बल्कि उनके करीबी दोस्त और क्लासमेट भी हैं।
दोनों ने मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ कैमिकल टेक्नोलॉजी में एक साथ पढ़ाई की थी। मुकेश अंबानी ने जब रिलायंस में काम शुरू किया, तो उन्होंने मनोज को भी अपने साथ बुला लिया। मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1980 से काम कर रहे हैं। मुकेश अंबानी बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए सबसे ज्यादा भरोसा मनोज मोदी पर करते हैं।
मनोज मोदी को अंबानी परिवार में काफी सम्मान दिया जाता है और वो बच्चों के लिए मेंटर के तौर पर काम करते हैं। 2016 में मनोज मोदी की बेटी की शादी मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर से ही हुई थी। मनोज मोदी 2007 में रिलासंस रिटेल (Reliance Retail ) के सीईओ बनाए गए, वो अंबानी परिवार की तीनों पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं।