Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » द केरल स्टोरी ‘ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया में सनसनी…
    समाचार

    द केरल स्टोरी ‘ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया में सनसनी…

    By Tv 36 HindustanApril 27, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विपुल शाह और सुदिप्तो सेन की फिल्म ‘ द केरल स्टोरी ‘ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया में सनसनी फैल गई है। फिल्म की कहानी को लेकर काफी समय से चल रहे विवाद के बीच आखिरकार फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म को अब तक यूट्यूब में 2.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें अदा शर्मा लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, इसमें उन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो इस्लामिक जिहाद के जाल में फंसकर ISIS आतंकी बन जाती हैं। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे केरल में लड़कियों का धर्मांतरण किया जाता है। कैसे हिंदू परिवार की लड़की शालिनी को फातिमा बना दिया जाता है।

    ‘ द केरल स्टोरी ‘ फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत शालिनी (अदा शर्मा) के हंसते-खेलते हिंदू परिवार से होती है, जो केरल में रहती है। अगले ही सीन में अदा के हाथ में हथकड़ी नजर आती है। उससे पूछा जाता है कि उसने ISIS कब ज्वॉइन किया था? तब वो बताती है कि पहले ये जानना जरूरी है कि ISIS क्यों और कैसे ज्वॉइन किया!

    इस्लामिक जिहाद में फंस जाती है शालिनी

    फिर वो सुनाती है एक झकझोर देने वाली कहानी। कैसे हॉस्टल में शालिनी की मुलाकात एक मुस्लिम लड़की से होती है, जो शालिनी के साथ-साथ बाकी हिंदू लड़कियों को बताती है या यूं कहें कि ब्रेनवॉश करती है कि इस दुनिया को सिर्फ अल्लाह चलाता है।

    तभी कुछ लोगों (धर्म गुरु) को दिखाया जाता है, जो कहते हैं कि ‘उन्हें (हिंदू लड़कियों) करीब लाओ, खानदान से जुदा करो, जिस्मानी रिश्ते बनाओ। जरूरत पड़े तो उन्हें प्रेग्नेंट करो और जल्द से जल्द अगले मिशन के लिए निकल पड़ो।’

    मासूम लड़कियों का किया जाता है ब्रेन वॉश

    फिर शुरू होता है असली खेल। मिशन पर निकली मुस्लिम लड़की, शालिनी और अन्य लड़कियों के साथ मेल-जोल बढ़ाती है।

    फिर वो उन्हें भगवान पर विश्वास करने को लेकर ब्रेनवॉश करती है।

    उन्हें बताती है कि अगर हिजाब पहनो तो किसी की हिम्मत नहीं होती छेड़ने या रेप करने की, क्योंकि अल्लाह लड़कियों की रक्षा करता है।

    फिर वो धीरे-धीरे उन्हें अपने जाल में फंसाती जाती है और अंत में शालिनी निकाह करके फातिमा बन जाती है।

    20 साल में केरल बन जाएगा इस्लामिक स्टेट!

    फिल्म की कहानी ये बताती है कि ये एक ग्लोबल एजेंडा है। अगले 20 साल में केरल, इस्लामिक स्टेट बन जाएगा।

    ट्रेलर में दिखाया गया है कि 48 लड़कियों में से सात क्रिश्चन होती हैं। बाकी सभी हिंदू होती हैं।

    सभी को इस्लामिक जिहाद में फंसाकर ISIS आतंकी बनने पर मजबूर कर दिया जाता है।

    उन्हें टॉर्चर किया जाता है। और ये खेल हजारों लड़कियों के साथ हर रोज खेला जाता है।

    5 मई को रिलीज होगी फिल्म

    ‘ द केरल स्टोरी ‘ में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बिहानी, सिद्धि इदनानी, विजय कृष्णा, प्रणय पचौरी और प्रणव मिश्रा हैं।

    इसके क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विपुल अमृतपाल शाह हैं।

    फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है। कहानी सुदीप्तो, विपुल और सूर्यपाल सिंह ने लिखी है।

    ये 5 मई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअंबानी ने अपने एम्प्लॉई को किया 1500 करोड़ का घर गिफ्ट, जानिए कौन हैं मनोज मोदी…
    Next Article CM बघेल का बड़ा ऐलान, नक्सली हमले में शहीद 10 जवान और ड्राइवर के परिजनों को मुआवजा देगी सरकार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…

    February 17, 2026

    मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…

    February 17, 2026

    आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

    February 17, 2026

    सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…
    • मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…
    • आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…
    • RBI में सरकारी नौकरी 58 हजार तक सैलरी, 650 इन पदों पदों पर भर्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?