Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सनातन वैदिक सिद्धान्तों पर आधारित भारत पुन: सोने की चिड़िया एवं विश्वगुरु बन सकेगा : साईं मसन्द
    कला और संस्कृति

    सनातन वैदिक सिद्धान्तों पर आधारित भारत पुन: सोने की चिड़िया एवं विश्वगुरु बन सकेगा : साईं मसन्द

    By Tv 36 HindustanApril 28, 2023Updated:April 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

          रायपुर/ स्थानीय पुरानी बस्ती लिली चौक स्थित श्रीसत्गुरु जीवतपुरी गोस्वामी दुर्गा मंदिर (मढ़ी) में प्रति माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित होने वाले रात्रिकालीन भजन कीर्तन के "साओ मंगल" कार्यक्रम के अवसर पर गत् दिवस 25 अप्रैल को भगवत्पाद आदिशंकराचार्य महाराज की 2530 वीं जयंति मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत,अखिल भारतीय सिन्धी संत समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीसत्गुरु अनन्तपुरी गोस्वामी ने की। कार्यक्रम में भगवत्पाद आदिशंकराचार्य महाराज जी की जीवनी व कार्यों पर प्रकाश डालने हेतु सिन्धी समुदाय के विख्यात देशभक्त सन्त,मसन्द सेवाश्रम रायपुर के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहिब विशेष आमंत्रित रहे।      उल्लेखनीय है कि वे 11 वर्षों से देश के वर्तमान शंकराचार्यों एवं अन्य महान सन्तों के सहयोग से प्रजातांत्रिक प्रणाली अन्तर्गत ही देश में पुन: सनातन वैदिक सिद्धान्तों पर आधारित शासन की स्थापना के माध्यम से भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने का अभियान चला रहे हैं।
          साईं मसन्द साहिब ने बताया कि आदिशंकराचार्य महाराज का जन2530 वर्ष पूर्व वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचम तिथि पर दक्षिण भारत के केरल राज्य के कालड़ी नामक ग्राम में पूर्णा नदी के तट पर पिता शिवगुरु व माता आर्यम्बा के नम्बूदरी ब्राह्मण वंश में हुआ था। वे भगवान शंकर कें अवतार माने जाते हैं। उन्होंने मात्र 8 वर्ष की आयु में समस्त वैदिक शास्त्रों का ज्ञान अर्जित कर लिया था और 9 वर्ष की अल्पायु में ही सन्यास धारण किया था। उनकी आयु मात्र 32 वर्ष रही। बताया जाता है कि उनके समय भारत के लोग बौद्ध,जैन आदि करीब 70 मतों में बंटे हुए थे। उन्होंने पूरे भारत का भ्रमण कर शास्त्रार्थ के द्वारा सबको सनातन वैदिक धर्म से सहमत कराने में सफलता प्राप्त की। इससे तत्कालीन सभी राजाओं व प्रजा ने सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने वैदिक धर्म की सुचारु व्यवस्था हेतु क्रमश: उत्तर में श्रीज्योतिर्मठ, पश्चिम में श्रीद्वारका शारदा मठ, दक्षिण में श्रंगेरीमठ और पूरब में श्रीगोवर्धनमठ कुल चार मठ स्थापित किए। 
          उन्होंने कहा कि सनातन वैदिक ज्ञान जहां एक ओर हमारी समस्त लौकिक आवश्यकओं की पूर्ति का दार्शनिक, वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं, वहीं दूसरी ओर वे मानव जीवन के मूल उद्देश्य ईश्वर को प्राप्त करने का आध्यात्मिक मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। भारत में सतयुग, त्रेता,द्वापर व कलयुग, हर युग में सनातन वैदिक सिद्धान्तों पर आधारित शासन की परिपाटी रही। इसके अंतर्गत अतीत में प्रत्येक राजा के लिए सनातन वैदिक ज्ञान का महाज्ञानी एक राजगुरु का होना अनिवार्य रहता था। वैदिक ज्ञान के कारण ही भारत एक ओर जहां धनधान्य से भरपूर सोने की चिड़िया कहलाता था,वहीं दूसरी ओर वह समूचे विश्व के लिए विश्वगुरु भी रहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रजातांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत भी वैदिक सिद्धान्तों के आधार  पर भारत को पुन: सोने की चिड़िया व विश्वगुरु बनाना संभव है। अत: वे करीब11 वर्षों से इस दिशा में योजनाबद्ध अभियान चला रहे हैं। करीब दो साल से देश में इसके आसार अब स्पष्टत: दिखने भी लगे हैं।
    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के किए टुकड़े टुकड़े, जानिए पूरा मामला..
    Next Article बेटी ने अपने पिता को शराब पीने से किया मना तो पिता ने उठाया आत्मघाती कदम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, विजिलेंस विभाग में वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली का उद्घाटन …

    March 23, 2026

    आज कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, क्या फिर पलटी मारेगा मौसम जाने यहां से…

    March 23, 2026

    अब लगेगा बड़ा झटका अप्रैल से बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, जानें क्या है पूरा प्लान…

    March 23, 2026

    कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन 7 दिग्गजों पर लगाया दांव…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, विजिलेंस विभाग में वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली का उद्घाटन …
    • आज कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, क्या फिर पलटी मारेगा मौसम जाने यहां से…
    • अब लगेगा बड़ा झटका अप्रैल से बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, जानें क्या है पूरा प्लान…
    • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन 7 दिग्गजों पर लगाया दांव…
    • अब 1 अप्रैल से बदल रहा सैलरी का तरीका, टैक्स में बदलाव का भी असर, कर्मचारियों के लिए खबर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?