Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शाहरुख खान ने रिंकू की शादी में डांस करने का वादा किया
    शीर्ष आलेख

    शाहरुख खान ने रिंकू की शादी में डांस करने का वादा किया

    By Tv 36 HindustanApril 28, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः आईपीएल 2023 में भारत के कुछ युवा और नये खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह का नाम इसमें सबसे ऊपर रखा जा सकता है, जिन्होंने अपनी फिनिशिंग से तहलका मचाया हुआ है. उनका ऐसा जलवा है कि टीम के मालिक शाहरुख खान भी उनके जबरा फैन बन चुके हैं. बात यहां तक पहुंच गई है कि शाहरुख ने रिंकू की शादी में डांस करने तक का वादा कर दिया है.

    पिछले कई आईपीएल सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को अब लगातार प्लेइंग इलेवन में जगह मिल रही है. इसका नतीजा रिंकू के दमदार प्रदर्शन के रूप में भी देखने को मिला है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी 5 गेंदों में 5 छक्के जमाकर केकेआर को जिताना तो हमेशा के लिए सबके दिलो-दिमाग पर दर्ज हो गया है.रिंकू की शादी के लिए SRK का वादारिंकू का यही जलवा शाहरुख पर भी अपना असर छोड़ रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी रिंकू ने एक अहम पारी खेली. उस पारी ने भी केकेआर की जीत में खास योगदान दिया.

    टीम की जीत के बाद रिंकू ने खुलासा किया कि शाहरुख ने उनकी शादी में डांस करने का वादा किया है. शाहरुख ने फोन पर रिंकू से बात करते हुए कहा कि लोग उन्हें अपनी शादी में बुलाते हैं और वो नहीं जाते लेकिन रिंकू की शादी में वह डांस करने पहुंचेंगे.अब रिंकू की शादी कब होगी ये तो पता नहीं लेकिन अगर शाहरुख खान अपने वादे के मुताबिक उनके ब्याह में पहुंचे तो अलीगढ़ की सड़कों पर ‘पठान’ को डांस करते हुए देखने का मौका फैंस को मिल सकता है.

    रिंकू का IPL 2023 में दमदार प्रदर्शन25 साल के उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अभी तक इस सीजन में 8 पारियों में बैटिंग की है. इसमें वह 4 बार नाबाद लौटे हैं और 62 की औसत और 158 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस सीजन में अभी तक 2 अर्धशतक भी लगाए हैं और टूर्नामेंट के बेहतरीन फिनिशरों में से एक बनकर उभरे हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआगामी रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को मिलेगा मुफ्त स्मार्टफोन ,3 साल के इंटरनेट पैक के साथ
    Next Article 2 प्राइवेट पार्ट वाले जन्मे बच्चे ने पूरी दुनिया को किया हैरान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 18, 2026

    चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…

    February 18, 2026

    पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

    February 18, 2026

    गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…
    • पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…
    • गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…
    • चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?