
मुरादाबाद। मुरादाबाद में शुक्रवार को 25 साल की फैशन डिजाइनर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मुस्कान होली पर मुंबई से घर आई थी। इसके बाद से वापस नहीं गई। पिता ने कहा- घर लौटने के बाद से वह काफी परेशान थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच तड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला सिविल लाइन्स एरिया का है। पिता चंद्र प्रकाश नारंग ने बताया, ”शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बेटी अपने बेडरूम से बाहर नहीं आई। इसके बाद मैंने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसका कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा गया, तो मुस्कान का शव अंदर पंखे पर फंदे से लटक रहा था
परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा को तोड़ा। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतरा गया। जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। रामगंगा विहार चौकी क्षेत्र के नवीन नगर कॉलोनी में चंद्रप्रकाश नारंग परिवार समेत रहते हैं। वह बिजनेसमैन हैं। नारंग की 3 बेटी और एक बेटा है। उनमें मुस्कान सबसे बड़ी थी। वह मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी। पिता ने बताया कि वह यहां आने के बाद से ही परेशान थी।