मामले का संक्षिप्त विवरण प्रार्थिया थाना हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी नंदकिशोर कंवर द्वारा प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर प्रार्थिया के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया और गर्भवती होने पर प्रार्थिया से शादी करने से इंकार कर दिया अपने पहले से शादीशुदा होने की बात को छुपाता रहा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में अपराध क्रमांक 106/2023 धारा 376(2)(ढ) भादवि.कायम कर *पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया* को अवगत कराकर मर्गदर्शन प्राप्त करने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी नंदकिशोर कंवर को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा प्रभारी थाना प्रभारी हरदी बाजार,आरक्षक संजय चन्द्रा, आर प्रवीण राजवाड़े,आर कमल कैवर्त,आर गौकरण श्याम,आर गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही