
आज दिनांक 1 मई 2023 को नगर पालिक निगम बीरगांव में श्रमिक सम्मान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की गौरव और संस्कृति को पूरे देश में पहचान दिलाने तथा बोरे बासी के अनगिनत फायदे को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बोरे बासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर श्री नन्दलाल देवांगन के द्वारा बोरे बासी खाकर लोगों को बोरे बासी के अनगिनत विटामिन के बारे में बताते हुए नागरिकों से बोरे बासी खाने अपील किया गया |

कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के दिशा-निर्देशानुसार पूर्णतः जीरो वेस्ट को ध्यान में रखकर किया गया। इसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया। इसके स्थान पर निकाय द्वारा संचालित बर्तन बैंक का उपयोग किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकों को जीरो वेस्ट कार्यक्रम के बारे में बताते हुए माननीय महापौर के द्वारा घर में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को पूर्णतः जीरो वेस्ट के आधार पर कराए जाने अपील किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम के आयुक्त श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, सभापति श्री कृपाराम निषाद, कार्यपालन अभियंता श्री वाय पी अजमानी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रभारी श्री मो. रियाज़ (एम.आई.सी. सदस्य), जलकार्य प्रभारी श्री इकराम अहमद (एम.आई.सी. सदस्य), आवास एवं पर्यावरण प्रभारी श्री ओमप्रकाश साहू (एम.आई.सी. सदस्य), सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी डॉ. संतोष अशोक साहू (एम.आई.सी. सदस्य), जल अधीक्षक श्री डी.एल. देवांगन, सहायक अभियंता श्री दिनेश सिंह, स्वछता निरिक्षक श्री राजेश सिंह क्षत्रिय, पार्षद श्री धन्नू बन्दे, श्री डीकेंद्र सिन्हा, श्री मोहन बंजारे समेत समस्त पार्षदगण, एल्डरमैनगण राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यगण तथा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीगणों ने भाग लिया |