कर्नाटक । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 10 मई को होने वाले चुनाव से ठीक पहले पत्र जारी किया है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने घोषणापत्र में बजरंग दल और पीएफआई का हवाला देते हुए नफरत फैलाने वाले संगठनों पर प्रतिबंध सहित कार्रवाई का वादा किया है।