कोरबा / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएल कटकवार के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शीतल निकुंज के नेतृत्व में कानूनी सलाहकार रमाकांत दुबे मजदूर संघ कार्यालय में पहुंच अन्तर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शीतल निकुंज के उद्देश्य को बताया कहा कि किसी देश की प्रगति श्रमिकों के हाथों में होती है देश में जितने भी निर्माण कार्य है उनमें श्रमिकों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। विभिन्न श्रम विधियों की विस्तार से जानकारी दी ।

जिला विधिक सहायता कानूनी सलाहकार रमाकांत दुबे ने संगठित असंगठित क्षेत्र के व अन्य श्रमिकों हेतु विधिक सेवा योजना एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में औद्योगिक विवाद अधिनियम के बारे में जानकारी दी। श्रम दिवस मनाने के प्रयोजन की विस्तार से जानकारी देते हुये विभिन्न श्रम कानून मजदूरी संदाय अधिनियम,बाल श्रम प्रतिषेद अधिनियम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में मजदूर संघ इंटक के महासचिव जयप्रकाश यादव, रमेश जांगिड़ सहित कार्यलय के पदाधिकारी एवं श्रमिकगण उपस्थित रहें।