Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मैच में अक्सर खिलाड़ियों से भिड़ते रहते हैं नवीन-उल-हक…
    शीर्ष आलेख

    मैच में अक्सर खिलाड़ियों से भिड़ते रहते हैं नवीन-उल-हक…

    By Tv 36 HindustanMay 3, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बॉलीवुड का वो गाना है ना, ‘मैं नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’, उसकी बस ये लाइन काफी है नवीन-उल-हक के लिए अपनी पहचान बताने को. बीते दिनों उन्होंने IPL के मैदान पर जो कुछ भी किया, वो उनका खलनायक वाला ही अंदाज था. उनकी खलनायकी कोई नई नहीं थी. IPL से पहले उनके ये तेवर BBL और LPL में भी दिख चुके है.

    मतलब, लड़ना उनकी आदत में शुमार है फिर चाहे क्रिकेट लीग कोई भी हो.IPL 2023 में नवीन-उल-हक की लड़ाई विराट कोहली के साथ हुई. ये घटना LSG और RCB के बीच मैच के दौरान लखनऊ में 1 मई को घटी. दोनों के बीच लड़ाई की तस्वीरें वायरल हो गई, जिसके बाद नवीन-उल-हक ट्रोल भी हो गए. ऐसा इस वजह से क्योंकि क्रिकेट में बड़ी लड़ाई की ये चौथी घटना थी, जिसमें वो शामिल थे.

    नवीन-उल-हक और उनकी 4 बड़ी लड़ाइयांनवीन-उल-हक की पहली लड़ाई लंका प्रीमियर लीग यानी LPL में हुई. वहां वो शाहिद अफरीदी और मोहम्मद आमिर से उलझ गए थे. एक खिलाड़ी के लिए अनुशासन बड़ी चीज होती है. वो अपनी गलतियों से सीखता है. लेकिन, नवीन-उल-हक के लिए तो जैसे इन सब बातों का कोई मोल ही नहीं था. साल 2021 में उन्होंने फिर से लड़ाई की. ये लड़ाई उनकी लंका प्रीमियर लीग में श्रीलंकाई बल्लेबाज थिषारा परेरा के साथ हुई.चलो एक बार नहीं दो बार और सही. अब तो नवीन-उल-हक ने कुछ सबक लिया ही होगा.

    जो ऐसा सोच रहे थे उनके लिए बता दें कि साल 2022 उन्होंने बिग बैश में खेलते हुए भी लड़ाई की. यहां वो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बल्लेबाज डर्शी शॉर्ट से उलझ गए थे.और अब विराट कोहली से लड़ाई वाला मामला तो ताजा ताजा है ही.विराट से भिड़ने के बाद अब धोनी से सामनाखैर, विराट से उलझने. गुस्से में अपनी ही टीम के कप्तान केएल राहुल की भी ना सुनने वाले नवीन उल हक का सामना अब धोनी से होगा.

    मैदान वही लखनऊ का होगा जहां उन्होंने सारी सीमाएं लांघने के बाद इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अपने साथी खिलाड़ी से कहा है कि वो यहां IPL खेलने आए हैं, ना कि गाली-गलौज करने. खैर हुआ क्या है ये सबने देखा है और इतना सबकुछ होने के बाद धोनी के सुपरकिंग्स के खिलाफ उनके लिए परफॉर्म कर पाना आसान नहीं होगा.23 साल के नवीन उल हक अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं.

    वो अब तक 7 वनडे में 14 विकेट के अलावा 27 T20 में 34 विकेट झटक चुके हैं. ये उनका पहला आईपीएल है और दुनिया की इस बड़ी लीग में वो पहली बार धोनी का सामना करेंगे. वो धोनी जिनकी कप्तानी में वो खेलने का ख्वाब रखते हैं. लेकिन जैसा उनका स्वभाव है, उसे देखकर तो लगता नहीं कि नवीन उल हक का ये ख्वाब कभी हकीकत बनेगा.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप पूरे साल कमाई करना चाहते हैं, तो इस फल की खेती करें और कमाए लाखों रुपए….
    Next Article आइएसआई और उसके द्वारा पाले गए आतंकी संगठन पुलवामा जैसा हमला दोहराने की नापाक साजिश रच रहे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, इसे बताया जिम्मेदार…

    May 21, 2026

    अगले इतने सालो तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ…

    May 21, 2026

    प्रदेश में आज से तीन दिनों तक थमेंगे ट्रकों के पहिये; देशव्यापी हड़ताल से इन संभागों का बाजार होगा प्रभावित…

    May 21, 2026

    दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा ये देश पीएम ने दिया बड़ा बयान…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, इसे बताया जिम्मेदार…
    • अगले इतने सालो तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में आज से तीन दिनों तक थमेंगे ट्रकों के पहिये; देशव्यापी हड़ताल से इन संभागों का बाजार होगा प्रभावित…
    • दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा ये देश पीएम ने दिया बड़ा बयान…
    • 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ‘RJ बस्तर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, बस्तर की एस बेटी के सपनों को मिला ग्लोबल मंच…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?