दिल्ली
देश में एक और एयरलाइंस कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है. दरअसल, वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने मंगलवार को एनसीएलटी (NCLT) में वॉलंटरी इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग के लिए आवेदन दे दिया है. वहीं इस बीच Go First की सभी उड़ानें कल और परसों यानी 3 और 4 मई 2023 को रद्द कर दी गई हैं.
गो-फर्स्ट एयरलाइंस ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को इस फैसले की जानकारी दी है. ऐसे में जिन हवाई यात्रियों ने इन दो दिनों के लिए कंपनी का टिकट बुक कराया है, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार संकटग्रस्त गो फर्स्ट एयरलाइन की हरसंभव मदद कर रही है. उन्होंने कहा, ‘गो फर्स्ट को सरकार हर संभव सहायता कर रही है, और पूरी घटना पर नजर बनी हुई है.’ रिपोर्ट के मुताबिक, Go First एयरलाइंस लंबे समय से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है. ऐसे में तेल कंपनियों के बकाया का भुगतान न कर पाने के कारण एयरलाइंस ने ये बड़ा फैसला किया है. पूरे मामले पर नजर डालें तो वित्तीय संकट से घिरी एयरलाइन कंपनी के लिए इंजन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ट एंड व्हिटनी सप्लाई बंद कर दी है
#WATCH मुझे अहमदाबाद जाना था जिसके लिए मैं सुबह 3 बजे मेरठ से निकला था। मुझे यहां आकर पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है। मेरी फ्लाइट सुबह 6:10 पर थी…: गो फर्स्ट एयरलाइंस में टिकट बुक कराने वाले यात्री हरेंद्र सिंह, दिल्ली
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2023
दिवालिएपन के बीच गो फर्स्ट एयरलाइंस ने 3, 4 और 5 मई के… pic.twitter.com/RgayVbc5Ic
नकदी न होने के कारण वो तेल कंपनियों के बकाए का भुगतान करने में भी सक्षम नहीं है, जिसकी वजह से कंपनियों ने एयरलाइंस को तेल देने से इनकार कर दिया है. इन हालातों के बीच गो फर्स्ट ने 3 और 4 मई को अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया