लखनऊ:- सुलतानपुर में सोमवार को दिनभर बारिश होती रही। देर शाम मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची थीं। वे शहर के घासीगंज वार्ड में कैंपेन के लिए जा रही थीं, तभी कीचड़ में फिसलकर गिर गईं। यहां से भाजपा ने सुल्तानपुर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को नगर पालिका का प्रत्याशी बनाया है। मेनका गांधी उन्हीं के चुनाव प्रचार के लिए देर शाम वार्ड नंबर 15 घासीगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने पहुंची थीं। उनके साथ में भाजपा विधायक विनोद सिंह भी मौजूद थे। कीचड़ में गिरने के बाद मेनका गांधी भड़क उठीं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी।
विधायक विनोद सिंह भी बारिश में भींगते हुए पैदल ही सड़क पार करके निकले थे। इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। लोगों का कहना है भाजपा की चेयरमैन बबीता अग्रवाल दावा करती हैं कि उन्होंने 5 साल विकास काम कराए हैं, तब स्थिति यह है। यहां सांसद और विधायक दोनों भाजपा से हैं।