संक्षिप्त विवरण इस प्रार्थी आरक्षक पारसमणी भास्कर थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दाऊपारा मुंगेली में यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु ड्यूटी दौरान शाम 7 बजे बिना नम्बर हीरो स्प्लेण्डर मोटर साईकल से 4 सवारी सौरभ यादव, वरूण ठाकुर,सुमित यादव,एवं एक अपचारी बालक कोदवारोड की ओर से आकर दाऊपारा में यातायात को बाधित किये एवं मेरे द्वारा मोटरसाईकल को किनारे लगाने हेतु कहने पर तेजी से एक्सीलेटर बढाकर शोर करते हुए गाली-गलौच मारपीट किये है,कि रिपोर्ट पर आरोपी विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में कार्यवाही करते हुए आरोपी सौरभ यादव,अपचारी बालक को गिरफ्तार कर मोटरसाईकल जप्त किया गया । आरोपी सौरभ यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजते हुए अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
Post Views: 0