कवर्धा। जिले के रेंगाखार थाना क्षेत्र के बहेराखार स्थित डेम में एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि महिला की लाश मिलने की सूचना पर घटनास्थल में पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को देखने में एक सप्ताह पुरानी लग रही है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म कर हत्या कर शव को डेम में फेंका गया है।