रीवा__मऊगंज विकास की दिशा में कई महत्वकांक्षी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित कर ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने की कवायत तब धरातल से दूर हो जाती है जब जनपद स्तर पर भ्रष्टाचारियों का बोलबाला हो मामला मऊगंज जनपद अंतर्गत कई वर्षों से दर्जनों पंचायतों में उपयंत्री सोमनाथ साकेत द्वारा भ्रष्टाचार की नियत से कई योजनाओं की राशि निकाल ली गई कुछ योजनाओं के कार्य अधूरे पड़े हैं
राशि आहरित कार्य अधूरा*
ग्राम पंचायत देवतालाब में सगरा तालाब में लगभग 15 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण हेतु राशि स्वीकृत हैं किंतु उपयंत्री द्वारा आधा अधूरा काम गुणवत्ता विहीन करके राशि आहरित कर ली गई है पेवर ब्लॉक में 60 एमएम की जगह 45 एमएम का पेवर ब्लॉक लगाया गया है मंदिर परिसर में स्थाई पानी की टंकी के लिए ढाई लाख राशि स्वीकृत की गई है वही उपयंत्री द्वारा सिर्फ पानी की टंकी रखकर बिना पाइप टोटी की व्यवस्था किए बगैर पूरी राशि आहरित कर ली गई कॉलेज से शिवपूजन शुक्ला के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कराने राशि स्वीकृत है
किंतु गुणवत्ता युक्त सड़क का निर्माण नहीं कराया गया बिना बेस बनाए ही कुछ दूर तक सड़क का निर्माण कराया गया और बाकी छोड़ दिया गया यह सब लगभग दो माह के अंतराल में उपयंत्री द्वारा आनन-फानन में किया गया इस तरीके की कई कार्यों की राशि सीएफटी के अंतर्गत आहरित कर ली गई है कई ग्राम पंचायतों में पूर्व के जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी शिकायत की गई थी किंतु यह एक बड़े जांच का विषय है कि किस तरह से भ्रष्टाचार की नियत से उपयंत्री द्वारा सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है