Go First: गो-फर्स्ट एयरलाइंस में सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इंजन सप्लायर कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी की तरफ से इंजनों की आपूर्ति न हो पाने के चलते एयरलाइन को अपनी उड़ानों को 9 मई तक के लिए रद्द करना पड़ा है। पहले कंपनी ने फ्लाइट्स को तीन दिन के लिए ही रोका था।
हालांकि, वित्तीय संकट न सुलझने की वजह से गो फर्स्ट की मुसीबतें बढ़ गई हैं।गौरतलब है कि कंपनी ने दिवालिया कार्रवाई के तहत सरकार से संकट से निकालने की भी मांग रख दी है। ऐसे में यात्रियों ने अपने टिकट रिफंड की मांग का मुद्दा उठाया है।
अब विमानन नियामक डीजीसीए ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। डीजीसीए ने कहा है कि गो फर्स्ट यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दे।