भोपाल: बेमौसम बारिश का दौर लगभग बीत गया हैं तो वही अब आसमान से आग बैरस्ने की आशंका जताई जा रही हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया हैं की प्रदेश के ज्यादातर इलाको में तापमान 40 डिग्री के पर जा सकता हैं। हालांकि आईएमडी की माने तो 15 मई तक लू चलने की संभावना नहीं हैं।
आज बंगाल की खाड़ी का चक्रवात प्रदेश के मौसम पर असर डालेगा लिहाजा अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के भी आसार हैं। पिछले एक पकवाड़े से मध्यप्रदेश समेत छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाको में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होती रही।आईएमडी ने बताया हैं की मौसम में यह बदलाव फिलहाल जारी रह सकती हैं। आने वाले 10 मई तक बारिश जारी रहेगा। लोगों को तेज गरमी से भी राहत मिलती रहेगी।