नई दिल्ली : लेस्ले मैक्सवेल नाम की महिला की उम्र 64 साल है, लेकिन वो इतनी खूबसूरत और जवां लगती हैं कि लोग उनकी असल उम्र का अंदाज़ा बिल्कुल नहीं लगा पाते हैं. उनकी स्ट्रेंथ और बॉडी लैंग्वेज कहीं से भी इस उम्र की महिलाओं जैसी नहीं है. लेस्ले मैक्सवेल को इंस्टाग्राम पर 1 लाख 36 हज़ार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली सुपरफिट दादी की फिटनेस देखकर लड़कियां भी एक बार शरमा जाएंगी. हालांकि इसके लिए वे पिछले 20 साल से मेहनत कर रही हैं.लेस्ले की 20 साल की फिटनेस जर्नी में उन्होंने अपने नाम 30 बॉडीबिल्डिंग टाइटल्स किए हैं. उनकी फिट और खूबसूरत बॉडी को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ भी करते हैं, जबकि उन्हें अपने से आधी उम्र के लड़कों की ओर से शादी के प्रस्ताव भी मिलते हैं.
लेस्ले बताती हैं कि शरीर को फिट रखकर परफेक्ट बॉडी कभी भी पाई जा सकती है, इसके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है. वे बताती हैं कि छोटी उम्र में बहुत पतली और नाजुक हुआ करती थीं, लेकन उन्होंने बड़ी उम्र में खुद को स्ट्रॉन्ग और फिट बनाया.सोशल मीडिया पर उनकी पिक्चर्स देखकर लड़के तारीफों के पुल बांध देते हैं. 30-32 की उम्र में लड़के उन्हें प्रपोज़ कर रहे हैं. पेशे से फिटनेस ट्रेनर लेस्ले कहती हैं कि इस फिटनेस लेवल के लिए वो खासी मेहनत करती हैं.
रात के 10 बजे तक क्लाइंट्स को ट्रेन करने के बाद वे खुद का सेशन कभी भी मिस नहीं करती हैं.वे बताती हैं कि इस उम्र में भी वे इतनी एनर्जेटिक इसलिए रहती हैं क्योंकि वे अच्छा और साफ खाना खाती हैं. पौष्टिक खाना खाने और अपना शुगर लेवल नियंत्रित रखने की वजह से उन्हें आलस नहीं आता और ऊर्जा बनी रहती है