रायपुर
छत्तीसगढ़ में 12489 पदों पर शिक्षकों की नियमित भर्ती के विज्ञापन के बाद अब आत्मानंद स्कूलों में संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ है. यह भर्तियाँ अलग-अलग जिलों में होंगी. जिला शिक्षा अधिकारीयों ने इसके लिए विज्ञापन जारी किया है.
जिन जिलों के लिए विज्ञापन जारी किये गए है उनमें बीजापुर. मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, राजनंदगांव. धमतरी, बलरामपुर, रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, बेमेतरा, जिला शामिल है. अन्य जिलों से भी जल्द ही विज्ञापन जारी किये जा सकते है. विज्ञापनों में स्कूलवार रिक्त पदों की जानकारी दी गई है. साथ पदों के अनुसार योग्यता क्या होनी चाहिए उस्की जानकारी भी दी गई है.