भारत में तरह-तरह के मिथक प्रचलन में हैं, जिसे लोगों ने सच मान लिया है. जैसे, कुछ लोग मानते हैं कि बिल्लियों का रास्ता काटना अशुभ होता है, जबकि कुछ लोग ये भी मानते हैं कि अगर आपने किसी नाग को मार दिया तो नागिन उसकी मौत का बदला लेने के लिए जरूर आती है, पर असलियत यही है कि इन बातों में जरा भी सच्चाई नहीं है. ऐसी बातें सिर्फ लोगों के अंधविश्वास पर टिकी हुई हैं. ऐसा ही एक मिथक है कि ‘सूरज ढलने के बाद नाखून नहीं काटना चाहिए’, पर क्या आप जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है?
क्या सच में रात में नाखून काटने से कुछ अनहोनी होती है? आइए जान लेते हैं ये कितनी सच बात है.नाखून काटना वैसे तो अच्छी बात होती है. स्कूलों में भी बच्चों को सिखाया जाता है कि नाखून हमेशा काटते रहना चाहिए, क्योंकि ये बीमारियों का घर होता है. दरअसल, जब नाखून बढ़ जाते हैं तो उनमें गंदगी जमा होने लगती है, जो हाथ धोने के बाद भी नहीं निकलती.
अब ऐसे में आप उसी हाथ से खाएंगे तो जाहिर है कि गंदगी भी आपके पेट में जाएगी और फिर तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा. इसीलिए हमेशा नाखून काटने की सलाह दी जाती है.हालांकि नाखून काटने का कोई फिक्स समय नहीं होता है.