Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे वृषभ राशि वाले, आज का राशिफल: 11 मई 2023
    शीर्ष आलेख

    परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे वृषभ राशि वाले, आज का राशिफल: 11 मई 2023

    By Tv 36 HindustanMay 11, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि: कार्य कौशल में वृद्धि होगी:मेष राशि वालों को आज दूसरों की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको प्रेरणा देगा। शाम के समय घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी और धन भी खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी, लेकिन इसे देखकर आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है, जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे।

    वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

    वृषभ राशि वाले आज परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे और आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज धन लाभ हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को मेहमानों का आगमन हो सकता है और किसी समारोह में शामिल होने से आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कारोबार में समय-समय पर लिए गए फैसले आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी।

    मिथुन राशि: आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगेमिथुन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। भाइयों के सहयोग से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो कोई चोट लग सकती है।

    कर्क राशि: लव लाइफ में मधुरता आएगीकर्क राशि वालों को आज पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होने से धन कोष में भी वृद्धि होगी। आपको बाहर के खाने से बचना होगा अन्यथा बात बिगड़ सकती है। लव लाइफ में मधुरता आएगी और उपहार मिलने के योग हैं। आय में पिछले दिनों की तुलना में वृद्धि होगी। दैनिक खर्चे आसानी से निकलेंगे और भविष्य की चिंताएं कम होंगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता नजर आ रहा है।

    सिंह राशि: निर्णय लेने की सुविधा रहेगीसिंह राशि वालों को आज दिन की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निर्णय लेने की सुविधा रहेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको इससे निजात दिलाएगा। कंपटीशन के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और दोस्तों की मदद से रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास दिखाई देंगे और आपको उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। अगर आप किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आते हैं तो आज का दिन भी फायदेमंद रहेगा। शाम का समय अपनों से मुलाकात और हंसी-मजाक में बीतेगा।

    कन्या राशि: संतोषजनक लाभ मिलेगाAaj Ka Rashifal 11 May 2023:कन्या राशि वालों को आज कार्य व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से संतोषजनक लाभ मिलेगा। बुजुर्गों की सेवा और शुभ कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को छोटे-छोटे वाद-विवाद से बचना होगा अन्यथा भविष्य में आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार में अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे।

    तुला राशि: दूसरों से बेहतर काम करेंगेतुला राशि वाले छात्रों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग और साथ पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। व्यापार में अधिक भागदौड़ के कारण मौसम का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। रिश्तेदारों या नजदीकी मित्रों से उपहार मिलेगा, बीच-बीच में कोई निजी स्वार्थ भी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दूसरों से बेहतर काम करने पर सम्मानित किया जाएगा। भाइयों के साथ यदि आपका कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। अगर आप साझेदारी में कोई बिजनस करना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक राशि: मित्रों की संख्या में वृद्धि होगीAaj Ka Rashifal 11 May 2023:वृश्चिक राशि वालों को आज सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर किसी पुराने मामले को लेकर सहकर्मियों से मतभेद बढ़ेगा, लेकिन विवेक की उपस्थिति से स्थिति गंभीर नहीं बनेगी। कुछ पुराने व्यावसायिक संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर कुछ भागदौड़ हो सकती है जिससे कुछ तनाव रहेगा। शाम को परिजनों के साथ मुलाकात होगी और पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि: लेन-देन में सावधानी बरतेंधनु राशि वालों को आज सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण कुछ तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसके लिए आपको चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा पैसा फंस सकता है। व्यापार में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी।

    May 2023:मकर राशि वाले आज सामाजिक मोर्चे पर काफी बुद्धिमान माने जाएंगे। मां के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर के खाने से परहेज करने को कहें। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग संध्या काल में प्रबल होगा और स्थगित रहेगा। वाहन के दुर्घटनावश खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है अत: सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में आप काफी बुद्धिमान माने जाएंगे, लेकिन घर में आपकी छवि खराब रहेगी।

    कुंभ राशि: अनुकूल लाभ का सुख मिलेगाकुंभ राशि वालों का आज मित्रों से कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े कर्मचारियों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल लाभ होने का सुख रहेगा। किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने से पहले उस संपत्ति के बारे में पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें और दस्तावेजों की जांच भी कर लें। यदि आप व्यवसाय में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से यदि कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। मोहल्ले में आज वाद विवाद हो सकता है।

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मनचाही सफलता पाने का रहेगा, इसलिए वही काम करें, जिसके पूरा होने की उम्मीद हो। नए काम में माता-पिता की सलाह आपके काम आएगी। निकट और दूर की यात्रा संपन्न हो सकती है। कारोबार की बढ़ती प्रगति को देखकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआईएएस अधिकारी के बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली…
    Next Article दिल्ली में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    6 अक्टूबर को रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

    October 4, 2026

    चेहरे पर चाहिए ग्लो तो अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क…

    October 4, 2026

    मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 6 अक्टूबर को रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
    • चेहरे पर चाहिए ग्लो तो अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क…
    • मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’
    • नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ
    • सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?