वाराणसी। नदेसर की अभिलाष नगर कालोनी में सेक्स रैकट के भांडाफोड़ पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर की है। लोगों के अनुसार यहां रोजाना अलग-अलग स्टेट की लग्जरी गाड़ियां और उनसे युवतियां आती थी जिससे शक हुआ तो शिकायत की गई। वाराणसी पुलिस ने बीती रात कैंट थानाक्षेत्र में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एसीपी कैंट अतुल अंजान ने स्वयं इंस्पेक्टर कैंट और नदेसर चौकी इंचार्ज के साथ छापेमारी कर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बगल में स्थित एक कालोनी में सटीक सूचना पर यह छापेमारी की जिसमे पुलिस ने चार युवतियों और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है
पुलिस के अनुसार लोगों की शिकायत और मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय नदेसर के बगल में स्थित अभिलाष नगर कालोनी में देह व्यापार चल रहा है। इसपर जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर बीती रात इस कालोनी के एक मकान में छापेमारी कर चार युवतियों और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 7 मोबाइल और कुछ प्रतिबंधित दवाओं को भी बरामद किया है।