बिहार। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले को लेकर ED और सीबीआई सक्रिय हो गई है। RJD प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। वहीँ आज गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ED के समक्ष पेश हुई है। जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए उन्हें तलब किया गया है। बता दें कि, 16 मई को ही सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी किरण देवी के खिलाफ बिहार के पटना और भोजपुर जिलों सहित देशभर के नौ स्थानों पर छापेमारी की।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में 7 अक्टूबर को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और सौम्या राघवन, पूर्व महाप्रबंधक (जीएम) कमल दीप, पूर्व मुख्य कर्मियों सहित रेलवे के दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित 16 नामजद लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने जमीन के बदले नौकरी दी थी और कई सारी जमीन अपने परिवार और करीबियों के नाम करा दी थी।