दिल्ली। कर्नाटक में नवनिर्वाचित कांग्रेस के विधायक सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए आज शाम यहां बैठक की जिसमें वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर विधायकों ने सिद्धारमैया को अपना नेता चुना है।
#WATCH बेंगलुरू: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया अपने आवास से पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हुए। pic.twitter.com/K8kDLOimLX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023
निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डी के शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्यूलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं
#WATCH कर्नाटक: राज्य के मनोनीत उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक के लिए बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/8Ny7DSZxxP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023