Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विधायक सत्यनारायण शर्मा ने नवोदित कलाकारों से मुलाकात की…
    शीर्ष आलेख

    विधायक सत्यनारायण शर्मा ने नवोदित कलाकारों से मुलाकात की…

    By Tv 36 HindustanMay 19, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। सिनेमा, थिएटर व टैटू की कार्यशाला के दूसरे दिन विधायक सत्यनारायण शर्मा ने नवोदित कलाकारों से मुलाकात की और उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रभावी प्रशिक्षण के उपरांत दुनियां के सामने लाकर रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने अपनी शुभकामनाएं दी। नगर निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी भी इस दौरान उनके साथ रहें और सभी कलाकारों को विश्वास दिलाया कि सफलता की उनकी हर ऊंची उड़ान में अभिनेता भगवान तिवारी के प्रयासों को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा। कार्यशाला में एक्टर भगवान तिवारी ने आज प्रतिभा संपन्न नवोदित व अनुभवी कलाकारों को थिएटर व सिनेमा में एक्टिंग की बारीकी बताते हुए कैमरे व मानवीय मनोभावों के जीवंत संपर्क को सरल शब्दों में समझाया।

    रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास संस्थान, नगर निगम, स्मार्ट सिटी के “कौशल विकास उन्नयन कार्यक्रम“ के तहत एक्टर भगवान तिवारी व टैटू मास्टर शैली द्वारा स्थानीय शहीद स्मारक भवन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। टैटू कला से अपना कैरियर तलाशने वाले कलाकारों के साथ ही साथ रंगमंच, थिएटर व सिनेमा की दुनियां की हर जरूरी विधाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया। एक्टर भगवान तिवारी ने कलाकारों की प्रतिभा को अपने सामने मंच पर परखा, स्क्रिप्ट आधारित सब की प्रस्तुति से उनकी क्षमताओं का आंकलन किया, पटकथा व फिल्म निर्देशन जैसी विधाओं में अभिनय की समझ की चर्चा की, दर्शक के मन मस्तिष्क तक संवाद की स्थिति तक अभिनय को पहुंचाने की गहन भावों पर विस्तृत सुझाव दिए।एक्टर तिवारी ने इन कलाकारों से यह भी कहा कि अभिनय को भावनाओं के साथ उन ऊंचाईयों तक कलाकारों को ले जाना चाहिए, जहां दर्शक को कलाकार के भाव से स्वयं को जोड़ने में सहजता महसूस हो सके।

    इस कार्यशाला में टैटू की विभिन्न विधाओं का प्रारंभिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके लिए टैटू मास्टर शैली और उनकी टीम प्रतिभागियों की कला प्रतिभा का आंकलन कर प्रशिक्षण की आगामी रूपरेखा तैयार करेंगे।कार्यशाला में कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कलाकारों की प्रस्तुति देखी और इन कलाकारों के अभिनय क्षमता को परिष्कृत करने एक्टर भगवान तिवारी की गहरी समझ व परख की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, संस्कृति, खानपान, खेल आदि को प्रोत्साहित किया जा रहा है और अब छत्तीसगढ़ की माटी से रचे-बसे एक्टर भगवान तिवारी जैसे मंजे कलाकार अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करने श्रम कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि कलाकारों में आत्मविश्वास गढ़ने के उनके प्रयासों को पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रमुख आकाश तिवारी ने कहा कि अनुशासित व कठोर श्रम से अभिनय की दुनियां में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले भगवान तिवारी रायपुर में अभिनय प्रशिक्षण की नींव रखकर न केवल शहर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के कलाकारों के कैरियर को नई दिशा देंगे।उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों को न केवल स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सराहना की है, बल्कि हर आयुवर्ग के नवोदित व स्थापित कलाकारों के मन में अपने अभिनय को लेकर आत्मविश्वास जागृत हुआ है।

    कार्यशाला में सम्मिलित मितवा समिति के अध्यक्ष विद्या राजपूत ने भी अभिनय को सशक्त मानव समाज की पहली पहचान बताते हुए छत्तीसगढ़ शासन व रायपुर नगर निगम द्वारा तृतीय लिंग समुदाय के आवास, व्यवस्थापन, रोजगार, सम्मान व स्वाभिमान के साथ ही साथ अभिनय की दुनियां में उनकी पहचान बनाने के लिए किए गए प्रबंधों का जिक्र करते हुए अभिनेता भगवान तिवारी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की खुलकर सराहना की।इस वर्कशॉप का शुभारंभ 18 मई को महापौर एजाज़ ढेबर, छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।

    इस प्रशिक्षण सत्र में सम्मिलित कलाकारों को अब दीर्घकालीन प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से एक्टर भगवान तिवारी प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए रायपुर नगर निगम द्वारा एक सु-व्यवस्थित प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने की योजना तैयार की गई है, जहां नियमित थिएटर व सिनेमा की विभिन्न विधाओं से कलाकार पारंगत होंगे। दीर्घकालीन प्रशिक्षण की शुरूआत शीघ्र होगी। कार्यशाला में नगर निगम के अपर आयुक्त अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संयोजन रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक जनसंपर्क आशीष मिश्रा ने किया। कार्यशाला में सिनेमा। हेतु 150 और टेटू प्रशिक्षण हेतु 85 कलाकारों ने भाग लिया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअनवर ढेबर, और नितेश पुरोहित को विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा…
    Next Article भाजपा विधायक रंजना साहू की कार का हुआ एक्सीडेंट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…

    June 3, 2026

    पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…

    June 3, 2026

    जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…

    June 3, 2026

    CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…
    • पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…
    • जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…
    • CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…
    • खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?