अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। WTI क्रूड 71.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी किए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन किया जाता है. राजस्थान में पेट्रोल 90 पैसे और डीजल 81 पैसे महंगा हो गया है. महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 86 पैसे महंगा हो रहा है. पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 45 और 43 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 41 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.
छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और केरल में भी ईंधन महंगा हो गया है. उधर, गुजरात में पेट्रोल-डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 24 पैसे सस्ता हुआ है. कर्नाटक में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है. यही वजह है कि हमें इतना महंगा पेट्रोल और डीजल खरीदना पड़ रहा है.
इन शहरों में भी नई दरें जारी :-
दिल्ली में पेट्रोल 72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर.मुंबई में पेट्रोल 31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर.कोलकाता में पेट्रोल 03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर.चेन्नई में पेट्रोल 63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर.नोएडा में पेट्रोल 59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.गाजियाबाद में 58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर.लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.पटना में पेट्रोल 54 रुपये और डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है.पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.