सिवनी। नगर के बारापत्थर क्षेत्र के सुनील उपाध्याय के सुपुत्र देवांश उपाध्याय और पुणे की सुप्रिया हाईटेक तरीके से ऑनलाइन विवाह कर हुए एक दूजे के। देवांश और सुप्रिया दोनों अमेरिका में जॉब करते हैं और 21 मई को दोनों हाईटेक तरीके से विवाह कर विवाह के बंधन में बंध गए। इस विवाह की सबसे खास बात यह रही कि यह विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। दोनों के परिजन अमेरिका पहुंच गए थे और यहां से पंडित राजेंद्र पांडे जी द्वारा यह हाईटेक विवाह संपन्न कराया गया ।इस विवाह में कुल 57 लोग शामिल हुए।