नई दिल्ली। अगर आप जून में बैंक का कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर जान लेना चाहिए , दरअसल जून में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़े काम करने हैं तो यहां देख लें कि जून में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद ?
देखें लिस्ट-4 जून को रविवार को सभी जगह।10 जून दूसरा शनिवार को सभी जगह।11 जून रविवार सभी जगह।15 जून राजा संक्रांति मिजोरम और ओडिशा के बैंक रहेंगे बंद।18 जून रविवार सभी जगह।20 जून कांग रथ यात्रा मिजोरम और ओडिशा के बैंक रहेंगे बंद।24 जून चौथा शनिवार सभी जगह।25 जून रविवार सभी जगह।
26 जून खर्ची पूजा त्रिपुरा।28 जून ईद उल अजहा पर केरल, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में बंद रहेंगे बैंक।29 जून ईद उल अजहा पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।30 जून रीमा ईद उल अजहा पर मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
त्रिपुरा में लगातार 3 दिन बंदत्रिपुरा में 24 से 26 जून तक लगातार 3 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा। 24 को दूसरा शनिवार और 25 जून को रविवार है।