Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नई संसद में एक फौकॉल्ट पेंडुलम भी लगाया गया है, जानिए खासियत…
    शीर्ष आलेख

    नई संसद में एक फौकॉल्ट पेंडुलम भी लगाया गया है, जानिए खासियत…

    By Tv 36 HindustanJune 1, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फौकॉल्ट पेंडुलम का नाम फ्रांसीसी वैज्ञानिक लियोन फौकॉल्ट के नाम पर रखा गया. ये पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने को प्रदर्शित करने का एक सरल प्रयोग है.देश की नई संसद का 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. इस नई संसद में एक फौकॉल्ट पेंडुलम भी लगाया गया है जो ब्रह्मांड के विचार के साथ भारत के विचार के एकीकरण का प्रतीक है. इसे संविधान सभा हॉल की छत पर लगाया गया है, जो अपनी धुरी पर घुमते हुए नीचे फर्श को छूता है.

    इसका निर्माण नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (NCSM) कोलकाता द्वारा किया गया है. ये पेंडुलम 22 मीटर ऊंचा है और इसका वजन 36 किलोग्राम है.पेंडुलम को गति देने के लिए जमीन पर गति देने के लिए एक गोलाकार स्ट्रक्चर बनाया गया है. इसके चारों तरफ एक छोटी सी ग्रिल लगाई गई है, जहां से संसद में आने वाले लोग इसे देख सकते हैं. इस पेंडुलम को एक चक्कर पूरा करने में 49 घंटे, 59 मिनट और 18 सेकंड लगते हैं. फौकॉल्ट पेंडुलम का नाम फ्रांसीसी वैज्ञानिक लियोन फौकॉल्ट के नाम पर रखा गया है.

    ये पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने को प्रदर्शित करने का एक सरल प्रयोग है. साल 1851 में जब लियोन फौकॉल्ट ने जनता को दिखाने के लिए ये प्रयोग किया, तब ये इस तथ्य का पहला विजुअल सबूत था कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है. इसे किसी भी दिशा में स्विंग करने के लिए स्वतंत्र रूप से किसी भी भारी वस्तु को एक डोरी की सहायता से ऊंचाई से लटका दिया जाता है.एक बार इसके आगे-पीछे की गति में सेट हो जाने के बाद देखा जा सकता है कि पेंडुलम समय की गति के साथ अपने अभिविन्यास को बदलता है

    .उदाहरण के तौर पर यदि आप इसे शुरुआत में उत्तर-दक्षिण दिशा की तरफ गति देंगे तो कुछ घंटे बाद ये पूर्व-पश्चिम दिशा में गति करते हुए नजर आएगा.नए संसद भवन में स्थापित पेंडुलम को एनसीएसएम की केंद्रीय अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रयोगशाला (सीआरटीएल) में डिजाइन और विकसित किया गया है. सीआरटीएल के क्यूरेटर और पेंडुलम प्रोजेक्ट के इंचार्ज तापस मोहराना ने इंडिन एक्स्प्रेस को बताया कि इसके सभी कंपोनेंट्स भारत में बनाए गए हैं. फौकॉल्ट पेंडुलम को बनाने में उनकी टीम को 10 से 12 महीने लगे.

    पेंडुलम को गनमेटल से तैयार किया गया है और ये लगातार और बिना रुकावट के चले, इसके लिए इसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल से जोड़ा गया है.इसके साथ ही छत पर सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है ताकि इसे लगातार बिजली की आपूर्ति होती रहे. इस तरह का पहला पेंडुलम पुणे में स्थापित किया गया था, और संसद में इसे लगाने के लिए हमने कुछ संशोधन किए हैं. दरअसल पिछले पिछले साल, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने संसद भवन में फौकॉल्ट पेंडुलम लगाने के लिए मोहराना और उनकी टीम से संपर्क किया था. नए संसद भवन में लगे फौकॉल्ट पेंडुलम के महत्व को बताते हुए मोहराना ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 51ए प्रत्येक नागरिक को वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने के लिए कहता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेवर से इश्क करना महंगा पड़ा महिला को, हुई हत्या…
    Next Article भाजपा नेता के घर किया गया चार बमों से हमला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    3500 साल पहले ही इंसानों के साथी बन गए थे ये पक्षी नई रिसर्च ने खोले इतिहास के चौंकाने वाले राज…

    May 22, 2026

    कोर्ट में घूमता रहा समर्थ सिंह, ट्विशा के वकील ने लगाए गंभीर आरोप; कहा…

    May 22, 2026

    पाकिस्तान-बांग्लादेश बॉर्डर पर बनेगी ये अमित शाह का बड़ा ऐलान…

    May 22, 2026

    नौतपा में इन रंगों को पहनने से हो सकती है दिक्कत, 9 दिनों तक बना कर रखे दूरी, जानें बड़ी वजह…

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 3500 साल पहले ही इंसानों के साथी बन गए थे ये पक्षी नई रिसर्च ने खोले इतिहास के चौंकाने वाले राज…
    • कोर्ट में घूमता रहा समर्थ सिंह, ट्विशा के वकील ने लगाए गंभीर आरोप; कहा…
    • पाकिस्तान-बांग्लादेश बॉर्डर पर बनेगी ये अमित शाह का बड़ा ऐलान…
    • नौतपा में इन रंगों को पहनने से हो सकती है दिक्कत, 9 दिनों तक बना कर रखे दूरी, जानें बड़ी वजह…
    • चिनाब नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर पाकिस्तान में अलर्ट, भारत के इस डैम के गेट खोलने का दावा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?