बिहार। यहां पर मंगलवार आधी रात को भाजपा नेता संतोष गुप्ता के घर पर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। विस्फोट की ध्वनि इतनी तेज थी कि पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया।इस घटना में भाजपा नेता के घर को काफी क्षति पहुंची है। ये घटना डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव के समीप हुई है। जहां पर बदमाश भाजपा नेता और उनके स्वजन को निशाना बनाने के इरादे से आए थे। उन्होंने रात में दो बजकर 47 मिनट पर इस घटना को अंजाम दिया और बम फेंककर इलाके में सनसनी मचा दी।
भाजपा नेता संतोष गुप्ता के घर पर हुआ हमला इतना चौंका देने वाला था कि उनके घरों पर निशान बन गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनके घर पर कुल चार बम फेंके गए जिससे पूरा इलाका दहल उठा। बताया जाता है कि, जब बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर हमला किया तो उस वक्त संतोष गुप्ता को परिवार अंदर ही मौजूद था और सभी लोग डर गए। इतना ही नहीं विस्फोट की तेज आवाज से खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया दोनों जिंदा बमों को डिफ्यूज कर दिया गया ।