दिल्ली। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 10वीं की किताबों से कई चैप्टर हटा दिए हैं। ये चैप्टर्स लोकतंत्र, पॉलिटिकल पार्टीज से जुड़े हुए थे। कक्षा दसवीं के सोशल साइंस की डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स बुक-2 से चैप्टरों को हटाया गया है। जानकारी के अनुसार, इन चैप्टरों के नाम लोकतंत्र और विविधता, राजनीतिक दलों और लोकतंत्र की चुनौतियां हैं।
एनसीईआरटी की किताबों से विभिन्न चैप्टर्स हटाए जाने पर विवाद छिड़ गया है। कई जानकारों ने कदम का विरोध किया है। दरअसल, कोविड महामारी के दौरान, एनसीईआरटी ने छात्रों की पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए विभिन्न चैप्टर्स को हटा दिया था। अब इसे स्थाई तौर पर हटाया गया है। वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने कक्षा 10 के पाठ्यक्रम से महत्वपूर्ण अध्यायों को हटाने के दीर्घकालिक प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की