अंबिकापुर। सरगुजा जिले के नए एसपी सुनील शर्मा ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। सुनील शर्मा 2017 बैच के आईपीएस हैं। इसके पहले वे सुकमा पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। अभी हाल में ही शासन द्वारा कई जिलों के एसपी का तबादला किया गया था, जिसमें सरगुजा जिला के नए एसपी सुनील शर्मा को बनाया गया है। गुरुवार को सुनील शर्मा ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया।
2017 बैच के आईपीएस सुनील शर्मा को सरगुजा पुलिस अधीक्षक बनाए जाने पर शहर में खुशी की लहर है। लोगों ने की घड़ी चौक पर जमकर आतिशबाजी की। आईपीएस सुनील शर्मा सरगुजा में एडिशनल एसपी रह चुके हैं। किसी आईपीएस अधिकारी के आने पर सरगुजा में इस तरह का पहली बार स्वागत देखने को मिला। आईपीएस सुनील शर्मा सरगुजा एसपी के तौर पर जल्द पदभार ग्रहण करेंगे।
आपको बता दे कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में एसपी के तौर पर काम किया. इसके पूर्व सरगुजा में बतौर एडिशनल एसपी के तौर पर 3 महीने का कार्यकाल बिताया था. इधर नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि जिले के 8 लाख 40 हजार जनता के जीवन को कैसे आसान बनाया जा सके।