अंबिकापुर
अंबिकापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। इलाज कराने आया कैदी फरार हो गये हैं। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। कैदी का नाम गोपाल रजक है। पुलिस अब आरोपी कैदी की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक कैदी का कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक कैदी 376 के मामले में जेल में बंद था।
पिछले दिनों तबीयत खराब होने से बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक गोपाल रजक पहले मनेंद्रगढ़ जेल में बंद था। 30 मई को उसे अंबिकापुर जेल में शिफ्ट किया गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद कैदी को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वो हड़कड़ी खोलकर फरार हो गया।
कैदी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले में मणिपुर थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी नजर रखे हुए हैं। फिलहाल कैदी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।