बेमेतरा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़कीडीह के खेत में काम करने गई एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत में बिजली का तार झुका हुआ था, जिससे महिला को करंट लगा। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
ग्राम पड़कीडीह के खेत में बिजली का तार झुका हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग से की थी। लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की और शुक्रवार को खेत में काम करने गई महिला हादसे का शिकार हो गई। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने बेमेतरा-नवागढ़ मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।