: नेटफ्लिक्स फैन इवेंट टुडम एक बार फिर से अगले राउंड के साथ लौट रहा है। इस साल इसमें आलिया भट्ट और सुहाना खान की फिल्म द आर्चीज भी शामिल हो रही है। सुहाना ने नेटफ्लिक्स का एक ऑफिशियल वीडियो शेयर किया है। जिसमें क्रिस हेम्सवर्थ और आलिया भट्ट समेत कई हॉलीवुड स्टार्स नजर आ रहे हैं।
सुहाना खान ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “रिवरडेल से साओ पाउलो तक, 18 जून को TUDUM ग्लोबल फैन इवेंट में #TheArchies गैंग को पकड़ें!” बता दें, पिछले दो साल से नेटफ्लिक्स का स्पेशल फैन इवेंट टुडम वर्जुअली किया जा रहा था। शेयर किए गए वीडियो में आलिया भट्ट को भी देखा जा सकता है। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी अपनी टाइमलाइन पर अनाउंसमेंट वीडियो पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, “क्या आप तैयार हैं? साल की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट्स आपके सामने आ रही हैं और यह लाइव हो रहा है! 18 जून को नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर #TUDUM लाइव स्ट्रीम देखें.” लेकिन इस बार फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है।
नेटफ्लिक्स का स्पेशल फैन इवेंट टुडम हजारों फैंस की मौजूदगी में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में भारतीय सितारों भी शिरकत करेंगे। टुडूम इवेंट 17 जून को लाइव होगा। द आर्चीज में दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी होंगे।