गर्मियों में बच्चों को स्कूल से छुट्टियां हो जाती हैं और इसी दौरान लोग वेकेशन्स प्लान करते हैं. गर्मी के मौसम में लोग ठंडी जगहों पर ही जाना पसंद करते हैं। हमारे देश में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगहें हैं. जहां आप फैमिली के साथ वेकेशन्स प्लान कर सकते हैंबहरहाल, अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं तो आप बजट में ही अपनी ट्रिप कंपलीट कर सकते हैं. औरअगर हम आपको कहें कि आप अपनी ट्रिप को महज दो हजार रुपए में ही पूरी कर सकते हैं तो शायद आपके लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो. लेकिन हम आपको यहां ऐसी ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से अपनी जेब पर बिना कोई बोझ डाले घूमने जा सकते हैं.
लैंसडाउनदिल्ली से आप लैंसडाउन घूमने के लिए आसानी से जा सकते हैं. लैंसडाउन उत्तराखंड का एक छोटा शहर है. खूबसूरती के मामले में ये विदेशों से कम नहीं है. यहां आपको अपने आस-पास हरा-भरा वातावरण देखने को मिलेगा. अगर आप शांति और सुकून से पल बिताना चाहते हैं तो लैंसडाउन घूमकर आएं. लैंसडाउन जाने के लिए सबसे पहले दिल्ली से कोटद्वार के लिए ट्रेन की टिकट लें. कोटद्वार से आप आसानी से बस के जरिए लैंसडाउन जा सकते हैं.
हरिद्वारहरिद्वार में भी आप अपने वेकेशन्स को बिता सकते हैं. यहां आप गर्मी से निजात पा सकते हैं. हरिद्वार जाने के लिए ज्यादा समय और पैसे भी खर्च नहीं होंगे. आप बस या ट्रेन से आसानी से हरिद्वार जा सकते हैं. यहां आप हर की पौड़ी, गंगा आरती और पहाड़ की चोटी पर बने मनसा देवी मंदिर में जा सकते हैं.
कसौलीहिमाचल प्रदेश में भी कई सारे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं. इन्हीं में से एक है कसौली. कसौल जाने के लिए आप चंडीगढ़ तक ट्रेन में जा सकते हैं. इसके बाद आप यहां से सीधे बस में सफर करके कसौली पहुंच सकते हैं. इस हिल स्टेशन में आप आसानी से दो हजार रुपए में घूमकर आ सकते हैं.