Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी, सीएम बघेल हुए भावुक…
    छत्तीसगढ

    मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी, सीएम बघेल हुए भावुक…

    By Tv 36 HindustanJune 3, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर

    मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने बस्तर में संभागीय सम्मेलन का आयोजन करके संभाग के दो हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्आओं में जोश भरा। करीब पांच घंटे चले सम्मेलन में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा को याद करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावुक हो गए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इसी बस्तर में चुनाव के ठीक पहले झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा में हमला कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर हमला किया। इस हमले में नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा जैसे नेताओं को हमने खोया है। यह कहते हुए वे भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद बस्तर में नक्सल घटनाओं में कमी आई है। आज रात 12 बजे भी यहां के लोग बिना डरे घर से निकल पाते हैं। एक वक्त था, जब बस्तर में फर्जी एकाउंटर होते थे। निर्दोष आदिवासियों को जबरन जेल में ठूंस दिया जाता था। हमारी सरकार ने सैकड़ों निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया।

    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के काम को आधार बनाकर बस्तर की जनता के बीच जाएंगे और चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज करेंगे। बस्तर के लिए हमने अनेक योजनाएं दी है। यहां लगातार विकास के काम हो रहे हैं। हमने लोगों का विश्वास जीता है। बस्तर में पहले लोग आने से डरते थे। यहां डर का माहौल था, लेकिन अब समय बदला है। जगह-जगह पर विकास के काम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में कई लोकहितकारी कार्य किए हैं, जिन्हें जनता के बीच ले जाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। चुनाव के पहले बूथ स्तर तक जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है, जिन्हें लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें लाभ दिलाना भी हम सबका दायित्व है। इंटरनेट मीडिया से लेकर हर माध्यम पर यह लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे


    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहंडीगुड़ा में सैकड़ों किसानों की जमीन लौटाई है। गोधन न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, रीपा जैसी लोकहितकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। कांकेर में मेडिकल कालेज खोला, दंतेवाड़ा में प्रस्तावित किया गया है। 200 से अधिक बंद स्कूलों को खोलकर आदिवासी बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिया है। देवगुड़ी बनाकर गांव-गांव में आदिवासी आस्था और संस्कृति का संरक्षण किया है


    बांट रहे प्यार: शैलजा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में छत्तीसगढ़ नंबर एक है। यहां हमारी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचने का काम किया है। रोजगार, शिक्षा, सडक़, स्वास्थ्य पर यहां काम किए गए हैं। विकास के इस छत्तीसगढ़ माडल को पूरा देश देख रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि फिर एक बार लड़ाई का वक्त आ गया है। कार्यकर्ता चुनाव को लेकर तैयार हो जाएं। मंच से भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी से बनी सरकार है। भाजपा नफरत फैलाती है, राहुल गांधी अंतिम व्यक्ति तक प्यार बांटते हुए पहुंच रहे हैं। इससे घबराकर भाजपा उनको निशाना बना रही है पर राहुल का मुकाबला वे नहीं कर सकते। कर्नाटक की जीत इस बात को साबित करती है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहादेव ऐप के सट्टे को लेकर पहली हत्या: 30 लाख की वसूली का मामला…
    Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?