रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक महत्वकांक्षी योजना शुरू किया है। जिसका नाम है मुख्यमंत्री मितान योजना। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में निवास करने वाले नागरिको को घर बैठे ही बहुत से दस्तावेज बनवाने की सहूलियत प्रदान करती है। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर 14545 पर फ़ोन करके विवाह प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनु. जाति और जनजाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाये जा सकता है। वर्तमान में राज्य के 14 नगर निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना संचालित है।
सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आमतौर पर नागरिकों को ब्लाकों, नगर निगमों, तहसीलों और सरकारी कार्यालयों सम्बंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते है। हालांकि मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का लक्ष्य नागरिकों को आवश्यक सरकारी सेवाओं और जारी किए गए प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के तरीके में आदर्श बदलाव लाना है। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत नामित मितान एजेंट नागरिकों के घर से आवश्यक दस्तावेज को एकत्रित करती है।
साथ ही प्रमाण पत्र जारी होते ही मितान एजेंट प्रमाण पत्रों को सीलबंद लिफाफे में नागरिकों के घर तक पहुँचाने का कार्य करती है।छग मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत निम्न दस्तावेज बनवाएं-विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्रविवाह प्रमाण पत्र में सुधारजन्म प्रमाण पत्रजन्म प्रमाण पत्र सुधारमृत्यु प्रमाण पत्रमृत्यु प्रमाण पत्र सुधारअधिवास प्रमाण पत्रअन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्रनया राशन कार्ड एपीएल (सफ़ेद )नया राशन कार्ड बीपीएलराशन कार्ड गुम हो जाने पर द्वितीय प्रतिएससी / एसटी प्रमाण पत्रआय प्रमाण पत्रभूमि की जानकारीभूमि रेकार्ड की प्रतिलिपिदुकान और स्थापना पंजीकरणआधार नामांकन 5 वर्ष तक के बच्चों काआधार मोबाइल नंबर अपडेटराशन कार्ड में सदस्य जोड़े , हटाएंराशन कार्ड सुधारराशन कार्ड स्थानांतरण-समर्पणदस्तावेज-प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक कागजात-आधार कार्डराशन कार्डमोबाइल नंबरवोटर आईडी कार्ड एवं अन्य पहचान पत्रपासपोर्ट फोटोएवं सेवाओं से जुड़े अन्य दस्तावेजराज्य के निम्न 14 नगर निगम क्षेत्रों में मुख्यमंत्री मितान योजना है लागू-अंबिकापुरभिलाईभिलाई-चिरोदाबिलासपुरबिरगांवचिरमिरीधमतरीदुर्गजगदलपुरकोरबारायगढ़रायपुरराजनांदगांवरिसालीमुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ कैसे ले-मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफिसों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं। ऊपर दी गई सूचि में से कोई भी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको मितान सेवा हेल्पलाइन नंबर 14545 पर फोन करना होगा।
फोन करते ही इस योजना से जुड़े एजेंट आपके घर आएंगे। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेज जैसे दृ आधार कार्ड , राशन कार्ड , अन्य परिचय पत्र को एकत्रित करेंगे साथ ही प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगने वाले आवश्यक फॉर्म को भी भरेंगे। सभी दस्तावेज को एकत्रित करने के बाद ऑफिस लौट जाएंगे।