उदयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल विंग SOG ने एक चौकाने वाले मामले का खुलासा किया है। ऑनलाइन अंडरगारमेंट बेचने वाली कंपनी से लाखों महिलाओं का निजी डाटा चुराने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने करीब 15 लाख महिलाओं का निजी डाटा चुराया। इसमें महिलाओं के नाम, पता, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी और लेडीज के अंडरगारमेंट की साइज शामिल है। डाटा चुराने के बाद इस शख्स ने अंडरगारमेंट बेचने वाली कंपनी को धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले तो कंपनी ने ले देकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की लेकिन जब शातिर बदमाश लगातार रुपयों की मांग करने लगा तो कंपनी की ओर से एसओजी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने उदयपुर निवासी संजय सोनी को गिरफ्तार किया है।
इस शातिर बदमाश ने ऑनलाइन अंडरगारमेंट बेचने वाली लॉन्जरी कंपनी का सिस्टम हैक करके डाटा चोरी किया। बाद में यह शख्स कंपनी को यह कहते हुए ब्लैकमेल करने लगा कि कंपनी ने हिन्दू महिलाओं के पर्सनल डाटा के साथ समझौता किया है। महिलाओं की निजी जानकारियों को मुस्लिम देशों को बेचे जाने की बात भी कही। आरोपी सुरेश सोनी ने कंपनी को किए गए ईमेल में लिखा कि कंपनी की लापरवाही की वजह से लाखों हिन्दु महिलाओं का डाटा उठा लिया गया है। इसके बाद धमकी देते हुए रुपयों की डिमांड की। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है