साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सुरभि तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘पाइन कोन’ का दक्षिण एशिया के सबसे बड़े क्वीयर फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा. 7 जून को मुंबई इंटरनेशनल ‘क्वीयर फिल्म फेस्टिवल’ में इस फिल्म को दिखाया जाएगा. ये फिल्म समलैंगिकता के मुद्दे पर बनी है, जिसमें एक्ट्रेस सुरभि काफी अहम रोल प्ले कर रही हैं.
फिल्म ‘पाइन कोन’ के निर्देशक ओनिर हैं, जिन्होंने समलैंगिक संबंधों पर आधारित ये फिल्म बनाई है. फिल्म में सुरभि तिवारी की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. उन्होंने फिल्म में एक यंग से लेकर बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया है. ‘पाइन कोन’ में सुरभि तिवारी अपने भाई के खातिर किसी से भी भिड़ने को तैयार हैं और अपने भाई के समलैंगिक होने पर भी उसका साथ नहीं छोड़ती हैं.
वह अपने भाई के लिए पूरे समाज के सामने खड़ी होती हैं.https://www.instagram.com/reel/Cs2wSElLl9t/?utm_source=ig_web_copy_linkसुरभि ने इस फिल्म के बारे में बताया कि इसकी कहानी एकदम हटके है और जब यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी, तो दर्शकों को बेहद पसंद आएगी. सुरभि ने तमिल, तेलुगू, बॉलीवुड, टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए शानदार काम किया है.
काफी कम समय में ही सुरभि अपनी एक्टिंग के दम पर शोहरत बटोरने में कामयाब रहीं हैं.https://www.instagram.com/p/CrbUPIhysA3/?utm_source=ig_web_copy_lin सुरभि तिवारी ने बबली बाउंसर, बॉम्बे बेगम्स, टीवी सीरियल ये झुकी झुकी सी नजर, पिया अलबेला, संतोषी मां, दिल बेकरार, क्षार सागर मधनम, करले तू भी मोहब्बत 2, वेब सीरीज लव, स्कैंडल एंड डॉक्टर, कौन? हु डिड इट में काम किया है. वो कई बड़े एड्स में भी नज़र आ चुकी हैं.